Thursday, December 24, 2020

BCCI AGM Meeting: चेतन शर्मा बनें टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर, अबे कुरूविला और मोहंती सदस्य

नई दिल्ली (BCCI) की होने वाली सालाना बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज () बीसीसीआई की सीनियर राष्ट्रीय चयन समिति के नये अध्यक्ष होंगे। बीसीसीआई चयनकर्ता चेतन शर्मा, अबे कुरूविला और देबाशीष मोहंती बीसीसीआई सीनियर चयन समिति के नये सदस्य होंगे। सालाना बैठक में फैसलाइसके साथ ही एजीएम (Annual General Meeting) की बैठक में एक और बड़ा फैसला लिया गया है। अब आईपीएल में दो नई टीमें जुडेंगी। पिछले काफी दिनों से इस पर कयास लगाया जा रहा था लेकिन आज बीसीसीआई की सालाना बैठक में इस पर मुहर लगा दी गई है। लेकिन दो नई टीमें 2021 में नहीं बल्कि 2022 में होने वाले आईपीएल का हिस्सा होंगी। इसके साथ ही बैठक में एक और बड़ा फैसला लिया गया है। कोरोना के कारण सभी फर्स्ट क्लास क्रिकेटरों को मुआवजा दिया जाएगा। ये मुआवजा पुरुष और महिला दोनों ही वर्गों को दिया जाएगा। राजीव शुक्ला को मिला पदइसके साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला को बोर्ड का उपाध्यक्ष चुना गया है। वो माहिम वर्मा का स्थान लेंगे जोकि उत्तराखंड से आते थे। इसके साथ ही मीटिंग में फैसला लिया गया है कि सौरभ गांगुली आईसीसी बोर्ड के डायरेक्टर बने रहेंगे। पूर्व राज्यसभा सांसद शुक्ला इससे पहले एन श्रीनिवासन के अध्यक्ष रहते हुए उपाध्यक्ष पद पर थे और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) संचालन परिषद के चेयरमैन थे।


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/34JPgxX
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support