Saturday, December 12, 2020

...जब रोहित ने जड़ी तीसरी डबल सेंचुरी, आज तक कोई नहीं तोड़ पाया रेकॉर्ड

नई दिल्लीदुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार भारतीय ओपनर और उनके फैंस के लिए 13 दिसंबर का दिन बेहद खास है। इसी दिन साल 2017 में रोहित ने अपने करियर में रेकॉर्ड तीसरी बार डबल सेंचुरी जड़ी थी। मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ रोहित ने बतौर कार्यवाहक कप्तान यह रेकॉर्ड बनाया था। श्रीलंका की टीम तब भारत दौरे पर आई थी और टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा संभाल रहे थे। भारत ने रोहित की शानदार 208 रन की नाबाद पारी की बदौलत 4 विकेट पर 392 रन का विशाल स्कोर बनाया जिसके बाद लंका टीम 8 विकेट पर 251 रन ही बना सकी और 141 रन से मैच हार गई। पढ़ें, रोहित ने 153 गेंदों की अपनी तूफानी पारी में 13 चौके और 12 छक्के लगाए। इस दौरान रोहित ने सुरंगा लकमल के एक ही ओवर में 4 जड़े, जो भारत की पारी का 44वां ओवर था। रोहित ने इससे पहले वनडे इतिहास का सर्वोच्च स्कोर 264 श्रीलंका के खिलाफ ही कोलकाता में 13 नवंबर 2014 को बनाया था। इसके अलावा 2 नवंबर 2013 को उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु में 209 रनों की पारी खेली थी। रोहित के तीन दोहरे शतकों को मिलाकर वनडे में कुल सात दोहरे शतक लगे हैं। दिग्गज सचिन तेंडुलकर (200), मार्टिन गप्टिल (237), वीरेंदर सहवाग (219) और क्रिस गेल (215) ने भी वनडे में डबल सेंचुरी लगाई है। रोहित ने 13 नवंबर 2014 को कोलकाता में श्रीलंका के खिलाफ ही 173 गेंदों पर 264 रनों की पारी खेली थी जो वनडे इतिहास का सर्वोच्च स्कोर है। रोहित ने अपना पहला दोहरा शतक 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया था। रोहित वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले दूसरे कप्तान हैं। वनडे में बतौर कप्तान पहला दोहरा शतक भारत के ही पूर्व ओपनर सहवाग के नाम जिन्होंने इंदौर में 2011 को वेस्टइंडीज के खिलाफ 219 रनों की पारी खेली थी।


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3mdU98r
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support