Wednesday, December 23, 2020

कोविड का प्रकोप: ऐसे नहीं करा सकते हेयरटक... क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने लागू किए ये कड़े नियम

मेलबर्नक्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने सिडनी में कोविड-19 संक्रमण के नए मामले सामने के बाद जारी सख्त प्रोटोकॉल के तहत बिग बैश खिलाड़ियों के बाल कटवाने के लिए बाहर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्रोटोकॉल के अनुसार सीए ने डेविड वॉर्नर और सीन एबोट को यहां भारत के खिलाफ ‘बाक्सिंग डे’ टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम के अपने साथी खिलाड़ियों के साथ जुड़ने से रोक दिया। ‘सिडनी मार्निंग हेराल्ड’ की रिपोर्ट के अनुसार दोनों को इसलिए रोका गया ताकि भारतीय टीम के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज पर कोई खतरा नहीं आए। रिपोर्ट के अनुसार संचालन संस्था ने के खिलाड़ियों के लिए भी पांबदियां बढ़ा दी हैं और ऐसा न्यू साउथ वेल्स में हाल के मामलों को देखते हुए किया गया है जिसके कारण सिडनी की तीसरे टेस्ट की मेजबानी भी खतरे में पड़ गयी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सीए क्वींसलैंड प्रोटोकॉल के 21 दिसंबर के दस्तावेज के अनुसार बाल कटवाने के लिए बाहर जाने की भी अनुमति नहीं होगी। इसके अनुसार, ‘एक दिसंबर को जारी किए गए प्रोटोकॉल में बाल कटवाने के लिए बाहर जाने की अनुमति थी बशर्ते सैलून के अंदर भी चेहरे पर मास्क पहना हुआ हो। लेकिन ताजा प्रोटोकॉल में इन पर रोक लगा दी गयी है।’ रिपोर्ट के अनुसार, ‘खिलाड़ी और स्टॉफ बाहर से मंगाया गया खाना ले सकते हैं लेकिन इसे पहले से ऑर्डर किया गया हो और जब वे खाना लेंगे तो उन्हें अपनी टीम की यूनीफॉर्म में नहीं होना चाहिए।’


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3aEqPpB
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support