सिडनी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन के लिए बने भारतीय ऑलराउंडर ने मंगलवार को कहा कि टी नटराजन अपनी शानदार गेंदबाजी के कारण इस पुरस्कार के असली हकदार थे। तमिलनाडु के 29 वर्षीय तेज गेंदबाज नटराजन ने कैनबरा में तीसरे वनडे के जरिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया। उन्होंने चार मैचों में आठ विकेट लिए। पंड्या ने ट्वीट किया, ‘इस सीरीज में आपने बेजोड़ प्रदर्शन किया नटराजन। भारत की तरफ से डेब्यू करते हुए मुश्किल परिस्थितियों में बेहतरीन प्रदर्शन करने से आपकी प्रतिभा और कड़ी मेहनत का पता चलता है। मेरी तरफ से मैन ऑफ द सीरीज के हकदार आप हो भाई। भारतीय टीम को जीत पर बधाई।’ इसे भी पढ़ें- नटराजन ने तीसरे टी20 में भारत की 12 रन से हार में चार ओवर में 33 रन देकर एक विकेट लिया। भारत ने यह सीरीज 2-1 से जीती। नटराजन ने पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय में तीन और दूसरे मैच में दो विकेट लिए थे। उन्होंने तीसरे वनडे में दो विकेट लेकर शानदार पदार्पण किया। भारत ने यह मैच 13 रन से जीता था। उन्हें टी20 टीम में चुना गया था लेकिन बाद में नवदीप सैनी के बैक अप के रूप में वनडे टीम में शामिल कर दिया गया था। सैनी सीरीज शुरू होने से पहले ही पीठ दर्द से परेशान थे और पहले दो वनडे में उन्होंने काफी रन लुटाए थे।
from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/37LXF4D






0 comments:
Post a Comment