Saturday, December 26, 2020

चोटों से परेशान हुई पाकिस्तान क्रिकेट टीम, अब इमाम उल हक भी दौरे से बाहर

कराची पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक अंगूठे में चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की टीम से बाहर हो गये है । पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने यह जानकारी देते हुए कहा कि वह रविवार को घर लौटेंगे और रिहैब के लिए लाहौर स्थित हाई परफोर्मेंस केन्द्र में रहेंगे। पाक टीम परेशानइमाम को यह चोट क्वींसटाउन में अभ्यास सत्र के दौरान लगी थी। न्यूजीलैंड दौरे पर पाकिस्तान की टीम खिलाड़ियों के चोटिल होने से परेशान है। कप्तान भी चोट के कारण टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के बाद शनिवार से शुरू हुए पहले टेस्ट में नहीं खेल सके जबकि हरफनमौला शादाब खान अगले महीने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में भी नहीं खेल सकेंगे। बोर्ड ने बताया कि बाबर ने अभ्यास शुरू कर दिया है लेकिन तीन जनवरी से शुरू होने वाली श्रृंखला के दूसरे टेस्ट में उनकी भागीदारी पर फैसला दो जनवरी को होगा।


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3hhprui
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support