दुबईविश्व के फाइनल में पहुंचने के लिए टीमों के बीच मुकाबला कड़ा हो गया है और ऐसे में भारत को अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए ऑस्ट्रेलिया और फिर स्वदेश में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। भारत आईसीसी पुरुष टेस्ट टीम रैंकिंग में 114 रेटिंग अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है जबकि ऑस्ट्रेलिया 116.46 अंक लेकर शीर्ष पर है। न्यूजीलैंड के 116.37 अंक हैं और वह ऑस्ट्रेलिया के काफी करीब है। वह वेस्टइंडीज के खिलाफ दोनों टेस्ट मैचों में पारी के अंतर से जीत के बाद 2021 में होने वाले के फाइनल में पहुंचने के बेहद करीब पहुंच गया है। न्यूजीलैंड अगर 26 दिसंबर से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज में पाकिस्तान को 2-0 से हरा देता है तो उसके पांच सीरीजओं में 420 अंक हो जाएंगे। इससे भारत को आठ टेस्ट मैचों में पांच जीत या चार जीत और तीन ड्रॉ की जरूरत पड़ेगी। भारत को ये सभी मैच मजबूत ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ खेलने हैं। आईसीसी की विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘यह भारत की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और न्यूजीलैंड की पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के परिणाम पर निर्भर करता है। ऑस्ट्रेलिया नंबर एक पर अपनी बढ़त मजबूत कर सकता है या फिर न्यूजीलैंड के लिए शीर्ष पर पहुंचने का मार्ग प्रशस्त कर सकता है।’ कोविड-19 के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में व्यवधान के बाद अब अंतिम सूची का निर्धारण प्रतिशत अंकों से होगा। पहले हालांकि इसके लिए अंक प्रणाली घोषित की गई थी।
from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/37lID6O






0 comments:
Post a Comment