मुंबईनाइट कर्फ्यू और कोरोना वायरस के कारण नई पाबंदियों के बावजूद पार्टी करने के चलते पूर्व भारतीय क्रिकेटर को मुंबई के एक पॉश क्लब से हिरासत में लिया। बाद में उन्हें नोटिस देकर छोड़ दिया गया। अब रैना की मैनेजमेंट टीम ने एक बयान जारी कर सफाई दी है। मुंबई के एक पॉश क्लब में क्रिकेटर सुरेश रैना, सिंगर गुरु रंधावा, रैपर बादशाह और ऐक्ट्रेस सुजैन खान बाकायदा पार्टी कर रहे थे। मुंबई पुलिस ने सूचना मिलने पर क्लब पर छापा मारा, तो रैना और रंधावा तो हाथ आ गए, लेकिन बाकी सितारे भाग निकले। रिपोर्ट्स की मानें तो पार्टी में करीब 34 लोग थे, जिसमें से कुछ मुंबई के बाहर से भी आए थे। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। रैना और रंधावा को पुलिस ने बाद में नोटिस देकर छोड़ दिया। पढ़ें, रैना की मैनेजमेंट टीम ने एक बयान में कहा, 'सुरेश रैना मुंबई में एक शूट के चलते गए थे जो काफी रात तल चला। इसके बाद उनके एक दोस्त में डिनर के लिए बुलाया, क्योंकि उन्हें दिल्ली के लिए फ्लाइट पकड़नी थी। उन्हें स्थानीय प्रोटोकॉल और टाइमिंग (कर्फ्यू) के बारे में जानकारी नहीं थी।' बयान में आगे कहा गया है, 'जैसे ही पता चला तो उन्होंने स्थानीय प्रशासन की बात मानी और इस घटना के लिए खेद जताया, जो किसी भी तरह जानकर नहीं की गई। वह हमेशा निर्धारित नियमों से चलते हैं और कानून का पालन करते हैं और भविष्य में भी ऐसा ही करना जारी रखेंगे।' जानकारी के मुताबिक, यह पार्टी मुंबई एयरपोर्ट के पास स्थित होटल मैरिएट के ड्रैगन फ्लाइ क्लब में चल रही थी। इसे मायानगरी के पॉश क्लब में शुमार किया जाता है। नाइट कर्फ्यू के बाद भी इस क्लब में बेहद हाई प्रफाइल पार्टी चल रही थी। इसमें रैना के साथ-साथ बॉलिवुड के जाने-माने चेहरे भी शामिल थे। हालांकि, सभी के नाम उजागर नहीं किए गए हैं। हिरासत में लिए गए 34 में 7 होटल स्टाफ के लोग भी शामिल हैं। मुंबई पुलिस ने सभी पर धारा 188 और महामारी ऐक्ट के तहत केस दर्ज किया।
from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2WCkiDw






0 comments:
Post a Comment