Friday, December 11, 2020

काबुल में जन्म, भारत से क्रिकेट, परवीन बॉबी संग फिल्म... हैपी बर्थडे सलीम

नई दिल्लीभारत के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडरों में शुमार आज यानी 11 दिसंबर 2020 को अपना 86वां जन्मदिन मना रहे हैं। साल 1934 में काबुल में जन्मे सलीम ने भारत के लिए क्रिकेट खेला और फिर फिल्मों में भी काम किया। सलीम की गिनती ऐसे क्रिकेटरों में होती है, जो गेंद और बल्ले, दोनों से ही कमाल दिखा सकते थे। बाएं हाथ के मध्य क्रम के बल्लेबाज और स्पिनर रहे सलीम ने करियर में 29 टेस्ट मैच खेले। वह अपने दिनों के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों को छकाने की काबिलियत रखते थे। पढ़ें, उनकी सबसे खास बात यह थी कि वह दर्शकों के कहने पर शॉट लगाते थे, यानी सिक्स या फोर दर्शकों की आवाज पर लगा सकते थे। दुरानी ने बाद में परवीन बॉबी के साथ 'चरित्र' फिल्म में भी काम किया, जो साल 1973 में रिलीज हुई थी। इससे उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ गई थी। प्रतिष्ठित अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित होने वाले सलीम दुरानी पहले क्रिकेटर थे। उन्होंने 1970-71 में त्रिनिदाद में वेस्टइंडीज पर भारत की यादगार जीत में एक अहम भूमिका निभाई, तब दूसरी पारी में क्लाइव लॉयड और गैरी सोबर्स (0) को आउट किया था। बीसीसीआई ने उन्हें साल 2011 में सीके नायुडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया था। सलीम के नाम 29 टेस्ट मैचों की 50 पारियों में कुल 1202 रन हैं, जिसमें 1 शतक और 7 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने इसके अलावा 75 विकेट भी लिए। सलीम ने 170 फर्स्ट क्लास क्रिकेट मैच भी खेले और कुल 8545 रन बनाए, 484 विकेट भी झटके।


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2WanpSJ
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support