Thursday, December 17, 2020

जानें, क्यों लाल गेंद पर शेन वॉर्न ने उठाया सवाल, कहा- सिर्फ गुलाबी गेंद से हो टेस्ट

एडिलेडऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर ने सभी टेस्ट मैचों में लाल गेंद की जगह गुलाबी गेंद को रखने की पैरवी करते हुए कहा कि लाल गेंद से गेंदबाज को कोई मदद नहीं मिलती। गुलाबी गेंद दिन रात के टेस्ट में इस्तेमाल की जाती है। वॉर्न ने ‘फॉक्स क्रिकेट’ से कहा, ‘मैं पिछले कुछ साल से कहता आ रहा हूं। मेरा मानना है कि सभी टेस्ट मैचों में गुलाबी गेंद इस्तेमाल होनी चाहिए। दिन के मैचों में भी।’ उन्होंने कहा, ‘गुलाबी गेंद को देखने में आसानी होती है। दर्शक भी आसानी से देख सकते हैं। यह टीवी पर भी अच्छी लगती है। इसलिए हमेशा गुलाबी गेंद का इस्तेमाल करना चाहिए।’ वॉर्न ने कहा, ‘साठ ओवरों के बाद इसे बदल सकते हैं क्योंकि यह नरम हो जाती है। मैं चाहूंगा कि हर टेस्ट में गुलाबी गेंद का इस्तेमाल हो।’ उन्होंने कहा, ‘लाल गेंद स्विंग नहीं लेती। इससे कोई मदद नहीं मिलती और 25 ओवरों के बाद यह नरम हो जाती है। इंग्लैंड में ड्यूक गेंद को छोड़कर यह बकवास है।’


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/37sTmfF
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support