नई दिल्ली एक दिन पहले आईसीसी (ICC) ने दशक की बेस्ट वनडे,टेस्ट और टी-20 टीम का ऐलान किया था। टीमों ही फॉर्मेट में टीम इंडिया के खिलाड़ियों का जलवा रहा। लेकिन भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ही ऐसे एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका नाम तीनों फॉर्मेट में हैं। यानी वो विश्व क्रिकेट के ऐसे क्रिकेटर हैं जो हर फॉर्मेट में हिट हैं। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने उनको अलग अंदाज में बधाई दी है। वॉर्नर की स्पेशल बधाईडेविड वॉर्नर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। ये वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वॉर्नर कप्तान कोहली के रंग रुप में ढले हुए नजर आ रहे हैं। विराट कोहली (Virat Kohli) को आईसीसी (ICC) ने दशक के सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर के लिए सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी से सम्मानित किया है। वीडियो में लगाया अपना चेहरावॉर्नर ने कोहली के चेहरे पर अपना चेहरा लगाया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए वॉर्नर ने एक कमाल का कैप्शन भी लिखा है। वॉर्नर ने लिखा, 'कोई पहचान नहीं पाएगा इस प्लेयर ऑफ डिकेड को। विराट कोहली को बधाई।' ऑस्ट्रेलियाई के दिग्गज खिलाड़ी वॉर्नर को भी आईसीसी की दशक की वनडे और टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।
from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2JoAlSk






0 comments:
Post a Comment