एडिलेड 21 दिसंबर (भाषा) भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 26 दिसंबर से सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। इस मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग-XI में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। स्टार ऑलराउंडर की चोट पर भारतीय टीम मैनेजमेंट करीबी नजर रखे हुए है और यदि वह फिट होते हैं तो प्लेइंग-XI में की जगह ले सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 इंटरनैशनल मैच के दौरान जडेजा के सिर में चोट लग गई थी और इसके बाद उनके पैर की मांसपेशियों में भी खिंचाव आ गया। इसी के चलते वह पहले टेस्ट से बाहर हो गए थे। भारत को पहले टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा और इस दौरान जडेजा ने नेट पर वापसी की। पढ़ें, जडेजा का खेलना पक्का नहींजानकारी मिली है कि यह ऑलराउंडर अच्छी तरह चोट से उबर रहे हैं लेकिन अभी यह निश्चित रूप से नहीं कहा जा सकता कि वह मेलबर्न में खेले जाने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए शत प्रतिशत फिट हो जाएंगे। जडेजा फिट होते हैं जो आंध्र प्रदेश के बल्लेबाज विहारी को प्लेइंग-XI से बाहर होना पड़ सकता है। विहारी के बाहर होने का कारण हालांकि एडिलेड में पहले टेस्ट में उनका खराब प्रदर्शन नहीं बल्कि अजिंक्य रहाणे और रवि शास्त्री की ओर से सर्वश्रेष्ठ संयोजन उतारा जाना है। फिट हुए तो हनुमा की जगह लेंगे जडेजाभारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक वरिष्ठ सूत्र ने बताया, ‘अगर जडेजा लंबे स्पैल फेंकने के लिए फिट हो जाते हैं तो फिर बहस करने की कोई बात ही नहीं है। जडेजा अपने ऑलराउंड कौशल के आधार पर विहारी की जगह लेंगे। साथ ही इससे हमें एमसीजी में पांच गेंदबाजों के साथ उतरने का विकल्प मिलेगा।’ ऐसा है रेकॉर्डजडेजा ने 49 टेस्ट में 35 से अधिक की औसत से 1869 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के पिछले दौरों पर अर्धशतक जड़े थे। दूसरी तरफ विहारी ने 10 टेस्ट में 576 रन बनाए हैं जिसमें वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक के अलावा चार अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने 33 से अधिक के औसत से रन बनाए हैं। कुछ लोगों का यह भी मानना है कि अगर बल्लेबाजी कौशल पर ध्यान दें तो भी ‘विशेषज्ञ विहारी’ और ‘ऑलराउंडर जडेजा’ में ज्यादा अंतर नहीं है। पढ़ें, 5 गेंदबाजों के साथ उतर सकता है भारत पेसर मोहम्मद शमी कलाई में फ्रैक्चर के कारण पहले ही सीरीज से बाहर हो गए हैं और ऐसे में भारत चार की जगह पांच विशेषज्ञ गेंदबाजों के साथ उतर सकता है। भारत को इस बीच सोमवार को एडिलेड ओवल में अभ्यास सत्र में हिस्सा लेना था लेकिन बारिश के कारण इसे रद्द करना पड़ा। कप्तान विराट कोहली को मंगलवार को भारत के लिए रवाना होगा है और टीम मेलबर्न के लिए रवाना होगी। कप्तान ने यहां दूसरी पारी में टीम के 36 रन पर सिमटने के बाद खिलाड़ियों के साथ बात की।
from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3rd9VnT






0 comments:
Post a Comment