एडीलेड एडिलेड ओवल मैदान पर खेले गए पहले डे-नाइट टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को मेजबान ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के आगे घुटने टेकने वाली भारतीय टीम को इस मैच में आठ विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा है। भारत की इस शर्मनाक हार पर सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ क्रिकेट फैंस का गुस्सा फूट रहा है। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को टीम में वापस बुलाने की सलाह दी है। रोहित शर्मा को टीम में वापस बुलाओ- पोंटिंगपूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा कि है कि रोहित शर्मा को बतौर सलामी बल्लेबाज जल्द से जल्द भारतीय टीम में शामिल करने की बात कही। पोंटिंग ने ‘चैनल सेवन’ से कहा, ‘वह (रोहित) निश्चित रूप से खेलेगा। वह मयंक अग्रवाल और पृथ्वी साव से बेहतर टेस्ट खिलाड़ी है। अगर वह फिट है तो उसे सीधे शीर्ष क्रम में शामिल करना चाहिए। ’ ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुके हैं रोहितरोहित बेंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी से मंजूरी मिलने के बाद ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुके हैं। अगर टीम का मेडिकल स्टाफ उन्हें फिट घोषित करता है तो वह तीसरे और चौथे टेस्ट के लिये वापसी कर सकते हैं। महान भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर को पूरा भरोसा है कि रोहित अंतिम दो टेस्ट खेलने के लिये तैयार होगा। सुनील गावस्कर ने कहा जरुर खेलेगाउन्होंने कहा, ‘हां, हां, वह निश्चित रूप से इस टेस्ट श्रृंखला में खेलेगा। जहां तक मैं जानता हूं, वह ऑस्ट्रेलिया में है और वह शायद दूसरा टेस्ट नहीं खेलेगा लेकिन वह तीसरे और चौथे टेस्ट में खेलेगा। ’ गौरतलब है कि भारत तीसरे दिन 39 रन ही बना सका। भारतीय कप्तान निराशभारतीय कप्तान विराट कोहली अपनी टीम के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक के सबसे कम टेस्ट स्कोर 36 रन के ‘खराब बल्लेबाजी प्रदर्शन’ को याद नहीं करना चाहते और उन्होंने लोगों से ‘तिल का ताड़’ नहीं बनाने का आग्रह किया। उन्होंने बल्लेबाजों में ‘जज्बे की कमी’ के बारे में बात की। भारतीय कप्तान ने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन दिन की शुरुआत 62 रन की बढ़त के साथ करने के बाद भी मयंक अग्रवाल (40 गेंद में नौ रन) के खेलने के तरीके पर सवाल उठे।
from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3hac0Mz






0 comments:
Post a Comment