Monday, December 14, 2020

अरुण जेटली से थे मतभेद, अब रोहन अध्यक्ष तो आजाद ने सिलेक्टर के लिए किया अप्लाई

नई दिल्लीसाल 1983 में भारत की विश्व कप जीतने वाली टीम के सदस्य रहे ने दिल्ली सीनियर टीम के चयनकर्ता पद के लिए आवेदन किया है। कीर्ति ने पूर्व दिग्गज स्पिनर बिशन सिंह बेदी के ‘निवेदन’ पर ऐसा किया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हाल ही में राष्ट्रीय चयनकर्ताओं के लिए ऊपरी आयु सीमा 60 वर्ष कर दी थी लेकिन यह देखना होगा कि दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के लिए क्या कोई अलग शर्ते हैं। आजाद ने इस बात की पुष्टि की कि उन्होंने अपना आवेदन राज्य की तीन सदस्यीय क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) को भेजा है, जिसके प्रमुख भारत और दिल्ली के पूर्व खिलाड़ी अतुल वासन हैं। उन्होंने कहा, ‘हां, मैंने सिलेक्टर पद के लिए आवेदन किया है। जब मैं 2000 के दशक की शुरुआत में राष्ट्रीय चयनकर्ता था, तब मैंने गौतम गंभीर, शिखर धवन को भारतीय टीम में शामिल किया था।’ पढ़ें, उन्होंने कहा, ‘मुझे मेरे ‘कप्तान’ बिशन सिंह बेदी और बहुत सारे क्रिकेट प्रशंसकों ने इस बारे में पूछा था कि क्या मैं दिल्ली क्रिकेट के गौरव के दिनों को वापस ला सकता हूं।’ पहले बीजेपी में रहे आजाद अब कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। जब अरुण जेटली डीडीसीए के अध्यक्ष थे, तब आजाद के उनके साथ मतभेद थे। आजाद हालांकि यह नहीं मानते कि नए अध्यक्ष रोहन जेटली के साथ काम करने में उन्हें कोई परेशानी होगी। रोहन बीजेपी के पूर्व दिग्गज नेता और दिवंगत केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के बेटे हैं। भारत के लिए सात टेस्ट और 25 वनडे खेलने वाले 61 साल के इस पूर्व खिलाड़ी ने कहा, ‘अरुण जेटली के साथ मेरा कोई बड़ा विवाद नहीं था। हां, हम कुछ मुद्दों पर सहमत नहीं हो सकते थे और मैं उसे लेकर काफी मुखर था। जहां तक रोहन की बात है, मैं उसे बेटे की तरह मानता हूं।’ उन्होंने कहा, ‘रोहन एक युवा हैं और उनके पास नए विचार हैं। मैं पुराने गड़े मुद्दों को खोदने में विश्वास नहीं करता। दिल्ली क्रिकेट की बेहतरी के लिए मिलकर काम करना चाहता हूं।’


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3mitck7
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support