Tuesday, December 15, 2020

मौजूदा दौर के गेंदबाजों से खफा दिखे शेन वॉर्न, बोले- बिना लड़े मान लेते हैं जल्दी हार

मेलबर्नक्रिकेट में बल्लेबाजों के बढ़ते दबाव के तर्क को खारिज करते हुए महान स्पिनर ने मौजूदा गेंदबाजों में अपने कौशल को निखारने , नयी पहल करने और चुनौती का डटकर सामना करने की इच्छाशक्ति के अभाव पर निराशा जताई। मौजूदा दौर में टीमें टी20 क्रिकेट में भी 200 रन का आंकड़ा पार कर रही है चूंकि बाउंड्री छोटी हो गई है और पहले छह ओवर में क्षेत्ररक्षण की पाबंदियां रहती है। का हालांकि मानना है कि गेंदबाज ऐसा कुछ नहीं कर रहे हैं जिससे बल्लेबाजों को चुनौती दी जा सके। उन्होंने ट्वीट किया, ‘टी20 क्रिकेट में अधिकांश गेंदबाज आसानी से घुटने टेक रहे हैं। वे अपने कौशल को निखारने की कोशिश वैसी नहीं कर रहे हैं, जैसी बल्लेबाज करते हैं।' उन्होंने आगे लिखा- हर किसी का एक खराब दिन होता है लेकिन गेंदबाजी का स्तर अच्छा नहीं है। उन्होंने कहा, ‘क्या तेज गेंदबाज हर रोज 30-40 यॉर्कर का अभ्यास कर रहे हैं या खेल विज्ञान उन्हें इसकी अनुमति नहीं देता।’


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3r1FOzI
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support