Monday, December 28, 2020

एमएस धोनी को इसलिए मिला दशक का आईसीसी स्पिरिट ऑफ क्रिकेट का अवॉर्ड

नई दिल्ली महेंद्र सिंह धोनी को दशक के आईसीसी स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवॉर्ड के लिए चुना गया है। उन्हें यह अवॉर्ड साल 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंगम टेस्ट में इयान बेल को बेहद खराब तरीके से रन आउट होने के बाद वापस बुलाने के लिए दिया गया है। धोनी के इस फैसले को बीते 10 साल में खेल भावना का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण के तौर पर देखा गया। धोनी को आईसीसी की दशक की वनडे टीम का कप्तान भी चुना गया है। महेंद्र सिंह धोनी को इससे पहले दशक की टी20 टीम का कप्तान भी चुना गया है। आईसीसी ने ट्वीट किया, 'महेंद्र सिंह धोनी ने दशक के आईसीसी स्पिरिट ऑफ द क्रिकेट अवॉर्ड जीता है। फैंस ने 2011 के नॉटिंगम टेस्ट में इयान बेल के रन आउट होने के बाद वापस बुलाने के धोनी के फैसले को सर्वश्रेष्ठ चुना है।' आईसीसी के दशक अवॉर्ड में बीते 10 साल में क्रिकेट की दुनिया की अहम उपलब्धियों को पुरस्कृत किया जाता है। इसमें फैंस को को पहली बार सभी कैटगिरी में विजेता चुनने को कहा गया। इसमें सर गारफील्ड सोबर्स और रशेल हेओई फ्लिंट अवॉर्ड भी शामिल हैं। ये अवॉर्ड पुरुष और महिला क्रिकेट में बीते एक दशक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को दिया जाता है। 15 लाख लोगों ने कुल 53 लाख वोट देकर अपने पसंद के विजेता चुने।


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/34OCA8Y
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support