ऐडिलेड पैट कमिंस ने गुरुवार को साबित किया कि आखिर क्यों वह टेस्ट क्रिकेट में दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज हैं। के डिफेंस को भेदती विकेटों से जा टकराई। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे सीरीज के पहले मैच के पहले दिन अग्रवाल 39 गेंद पर 17 रन बनाकर आउट हुए। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मैच की दूसरी ही गेंद पर मिशेल स्टार्क ने पृथ्वी साव को खाता खोले बिना बोल्ड कर दिया। इसके बाद अग्रवाल और चेतेश्वर पुजारा ने पारी को संभालने का काम किया। दोनों बल्लेबाजों ने संभलकर बल्लेबाजी की। भारतीय बल्लेबाजों को रन बनाने में काफी मुश्किलों का सामना कर पड़ रहा था। दोनों ने 106 गेंद पर सिर्फ 32 रन जोड़े। कमिंस ने सेट हो रहे अग्रवाल को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया। पैट कमिंस ने गेंद को गुड लेंथ ऑफ स्टंप के बाहर पिच हुई और तेजी से अंदर आई। अग्रवाल ने फॉरवर्ड डिफेंस करने की कोशिश की। लेकिन गेंद उनके बैट और पैड के बीच से निकलती हुई विकेटों से जा टकराई। भारत का स्कोर 36 ओवर मे 2 विकेट पर 67 रन बना लिए हैं। क्रीज पर पुजारा के साथ कोहली बल्लेबाजी कर रहे हैं।
from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/34kMhMe






0 comments:
Post a Comment