Tuesday, December 1, 2020

SA vs ENG: चोट के कारण वनडे सीरीज से बाहर हुए कागिसो रबाडा

केपटाउनसाउथ अफ्रीका के स्टार पेसर चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। रबाडा को दाएं पैर में स्ट्रेन की समस्या है। रबाडा इसी वजह से केपटाउन में आयोजित सीरीज के अंतिम टी20 मैच में नहीं खेले। क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने एक बयान जारी कर बताया है कि 25 साल के इस खिलाड़ी को ठीक होने में तीन सप्ताह का समय लग सकता है। पढ़ें, सीएसए ने बताया कि रबाडा को श्रीलंका के खिलाफ 26 दिसंबर से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज के लिए ठीक होने और तैयारी के लिए खिलाड़ी को टीम और बायो बबल से रिलीज कर दिया गया है। रबाडा ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन में दमदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए 17 मैचों मे 30 विकेट लिए थे। टीम को पहली बार आईपीएल फाइनल में पहुंचाने में उन्होंने बड़ी भूमिका निभाई थी। इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए बीते दो टी20 मैचों में उन्होंने हालांकि ज्यादा प्रभावित नहीं किया। शुक्रवार से इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका की टीमें तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेंगी।


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3g13hfg
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support