सिडनी भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेले जा रहे सीरीज के तीसरे और आखिरी टी20 इंटरनैशनल मैचों में ने शानदार फील्डिंग कर सभी का दिल जीत लिया। भारतीय खिलाड़ियों ने कई मौके गंवाए और इस बीच में सैमसन की फील्डिंग भारत के लिए राहत की बात रही। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर 5 विकेट पर 186 रन बनाए। मैथ्यू वेड ने 53 गेंद पर 80 और ने 36 गेंद पर 54 रन बनाए। यह ऑस्ट्रेलियाई पारी का 14वां ओवर चल रहा था जब ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर की गेंद पर लॉन्ग ऑन पर शॉट खेला। मैक्सवेल ने गेंद को इतनी अच्छी तरह हिट किया था कि वह अपनी जगह से हिले ही नहीं। उन्हें उम्मीद थी कि गेंद सीमा-रेखा के पार ही जाएगी। लॉन्ग ऑन पर 26 वर्षीय इस खिलाड़ी हवा में छलांग लगाते हुए गेंद को लपका। वह बाउंड्री के पार जा रहे थे और ऐसे में उन्होंने सजगता दिखाते हुए पैर जमीन पर लगने से पहले ही गेंद दोबारा मैदान में फेक दी। बल्लेबाज दो ही रन ले पाए और सैमसन ने भारत के लिए चार रन बचाए। इंग्लैंड की पूर्व महिला क्रिकेटर और कॉमेंटेटर लीजा स्टालेकर ने सुपरमैन के कार्टून को रीट्वीट किया। उन्होंने लिखा मैं वही रीट्वीट कर रही हूं जो मैंने पिछले मैच में किया था... सैमसन ने एक बार फिर कर दिखाया। आईसीसी ने भी संजू की तस्वीर पोस्ट की और लिखा, 'सुपर संजू, मैक्सवेल का यह शॉट सिक्स के लिए जा रहा था लेकिन संजू सैमसन ने बीच में आकर इसे रोक लिया।'
from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/36VgEdL






0 comments:
Post a Comment