नई दिल्लीटीम इंडिया के स्टार फिलहाल अपनी फैमिली के साथ वक्त बिता रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया में टी20 सीरीज के प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे हार्दिक पंड्या ने अपने बेटे के साथ सोमवार को एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। पंड्या ऑस्ट्रेलिया से लौटने के बाद करीब 4 महीने बाद अपने बेटे अगस्त्य से मिले हैं। इस तस्वीर में पंड्या अपने बेटे के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस फोटो को कैप्शन दिया, 'पापा और बेटा हंसते हुए। नन्हे बंदर की कविता।' पढ़ें, हार्दिक के फैंस इस तस्वीर को 'सुपर क्यूट' बता रहे हैं। इतना ही नहीं, पंड्या को 'केयरिंग फादर' भी लिख रहे हैं। 'नच बलिये' फेम नताशा स्टैनकोविच और हार्दिक के बेटे अगस्त्य का जन्म 30 जुलाई को हुआ था। नताशा भी सोशल मीडिया पर अकसर छाई रहती हैं। इतना ही नहीं वह अपने बेटे अगस्त्य के साथ फोटो-वीडियो भी लगातार सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। नताशा ने हाल में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पति हार्दिक पंड्या और बेटे अगस्त्य का क्यूट सा वीडियो शेयर किया है जिसमें वह दोनों पिता और बेटे मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।चोट के बाद सर्जरी और फिर कोविड-19 महामारी के चलते हार्दिक को क्रिकेट से काफी समय दूर रहना पड़ा था। पंड्या के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 13वां सीजन और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लिमिटेड ओवर की दोनों सीरीज काफी अच्छी रहीं।
from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2WdDIOL






0 comments:
Post a Comment