Sunday, December 6, 2020

सिडनी T20: भारत के हाथ से निकल रहा था मैच, फिर हार्दिक ने बदल दी तस्वीर

सिडनीभारतीय टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टी20 में 6 विकेट से हरा दिया। सिडनी में रविवार को खेले गए मुकाबले में कैप्टन विराट कोहली ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। कार्यवाहक कप्तान मैथ्यू वेड (58) के अर्धशतक की मदद से मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 194 रन बनाए। भारतीय टीम ने फिर 2 गेंद शेष रहते 19.4 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। (42*) ने विजयी सिक्स लगाया। भारत ने इस जीत के साथ ही तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। एक समय भारत के हाथ से यह मैच निकलता नजर आ रहा था लेकिन हार्दिक पंड्या फिर अपने ही अंदाज में खेलते नजर आए। वह नाबाद 42 रन बनाकर लौटे। इस तरह भारत ने टी20 फॉर्मेट में लगातार 10वीं जीत दर्ज की। पढ़ें, मैन ऑफ द मैच चुने गए पंड्या ने डैनियल सैम्स के पारी के अंतिम ओवर की दूसरी गेंद पर सिक्स लगाया और फिर चौथी गेंद पर छ्क्का जड़ते हुए भारत को जीत दिला दी। उन्होंने 22 गेंदों की अपनी नाबाद पारी में 3 चौके और 2 छक्के जड़े जबकि श्रेयस अय्यर (12*) ने 5 गेंदों पर एक चौका और एक छक्का लगाया। दोनों ने 5वें विकेट के लिए नाबाद 46 रन की पार्टनरशिप की। 27 साल के पंड्या अपने करियर का 42वां टी20 इंटरनैशनल मैच खेल रहे थे। उन्होंने मैच के बाद कहा कि किसी भी तरह से उन पर दबाव नहीं था और वह जानते थे कि उन्हें जीत के लिए केवल 2 अच्छे शॉट लगाने होंगे। आईपीएल में मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व करने वाले हार्दिक ने गेंदबाजी तो नहीं की लेकिन बल्लेबाजी में जौहर दिखाया। उनसे पहले शिखर धवन ने अपने टी20 इंटरनैशनल करियर की 11वीं फिफ्टी जड़ी। उन्होंने 36 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 52 रन बनाए।


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/33LzqTa
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support