अहमदाबादमध्यक्रम के बल्लेबाज विष्णु सोलंकी () ने अपनी नाबाद अर्धशतकीय पारी के दौरान अंतिम तीन गेंदों पर एक चौका और दो छक्के जड़कर बड़ौदा को सैयद मुश्ताक अली ट्रोफी टी20 टूर्नमेंट के क्वॉर्टर फाइनल में बुधवार को यहां हरियाणा पर आठ विकेट से रोमांचक जीत दिलायी। हरियाणा ने सात विकेट पर 148 रन बनाए थे। वह अपने इस स्कोर का बचाव करने की स्थिति में दिख रहा था। ऐसा रहा आखिरी ओवर का रोमांच बड़ौदा को अंतिम दो ओवरों में 23 रन चाहिए थे। कप्तान मोहित शर्मा ने 19वें ओवर में केवल पांच रन दिए। इस तरह से बड़ौदा को आखिरी ओवर में 18 रन चाहिए थे। बड़ौदा के बल्लेबाजों ने पहली तीन गेंदों पर तीन रन बनाए जिसके बाद उसे अंतिम तीन गेंदों पर 15 रन की जरूरत थी। ऐसे में सोलंकी ने तेज गेंदबाज सुमित कुमार पर पहले छक्का और फिर चौका जमाया। बड़ौदा अब लक्ष्य से पांच रन दूर था और सोलंकी ने आखिरी गेंद पर विजयी छक्का जमाकर टीम का स्कोर दो विकेट पर 150 रन पर पहुंचाया। सोलंकी की धांसू पारी सोलंकी ने 46 गेंदों पर नाबाद 71 रन बनाए जिसमें चार चौके और पांच छक्के शामिल हैं। कप्तान केदार देवधर ने 40 गेंदों पर 43 रन बनाए जबकि स्मित पटेल ने 21 और अभिमन्यु सिंह राजपूत ने नाबाद 13 रन का योगदान दिया। हरियाणा ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर नियमित अंतराल में विकेट गंवाए। उसकी तरफ से हिमांशु राणा ने 49 और शिवम चौहान ने 35 रन का योगदान दिया। बड़ौदा के लिए कार्तिक काकड़े ने दो जबकि अतित सेठ और बाबाशफी पठान ने एक – एक विकेट लिया।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3cfB7gH






0 comments:
Post a Comment