Monday, January 4, 2021

AUS vs IND: सिडनी टेस्ट के लिए केवल 25 प्रतिशत दर्शकों को ही अनुमति

सिडनीभारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार से यहां शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के लिए सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) की कुल क्षमता के 25 प्रतिशत दर्शकों को ही स्टेडियम में आने की अनुमति दी जाएगी। सिडनी में कोविड-19 के नए मामलों के सामने आने के बाद न्यू साउथ वेल्स की सरकार की सलाह पर यह फैसला किया गया है। एससीजी की क्षमता लगभग 38 हजार है और इस तरह से अभी 1-1 से बराबरी पर चल रही सीरीज के तीसरे मैच में लगभग 9500 दर्शकों को ही स्टेडियम में आने की अनुमति मिल पाएगी। पढ़ें, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ निक हॉकले ने बयान में कहा, ‘सामाजिक दूरी की जरूरतों को पूरा करने के लिए दर्शकों की संख्या कम रखना अहम है और हम सभी टिकट धारकों का उनके धैर्य के लिए आभार व्यक्त करना चाहते हैं। हमने आज पैसे वापस करने, सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए एससीजी में सीटों की व्यवस्था और फिर उस हिसाब से टिकटों की बिक्री के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।’ एससीजी में भारतीय दौरे के सीमित ओवरों के चरण में दो वनडे और इतने ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए थे। पहले तीन मैच 18000 दर्शकों के सामने खेले गए थे जबकि आठ दिसंबर को तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच को देखने के लिये 30000 दर्शक पहुंचे थे।


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3hDHP0D
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support