Tuesday, January 5, 2021

AUS vs IND: हिटमैन रोहित जड़ेंगे ऑस्ट्रेलिया में बड़ा शतक, दिग्गज ने किया दावा

नई दिल्लीपूर्व भारतीय बल्लेबाज का मानना है कि ऑस्ट्रेलियाई विकेट की बल्लेबाजी शैली के लिए अनुकूल हैं और भारतीय उप कप्तान नयी गेंद का अच्छी तरह से सामना करने के बाद सिडनी टेस्ट में बड़ा शतक बना सकता है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान चोट लगने के कारण रोहित ऑस्ट्रेलिया दौरे में सीमित ओवरों की सीरीज और पहले दो टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाए थे। टेस्ट सीरीज अभी 1-1 से बराबर है। लक्ष्मण का मानना है कि रोहित को गुरुवार से शुरू होने वाले सिडनी टेस्ट में खराब फार्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल की जगह टीम में रखना चाहिए। अग्रवाल ने अभी तक 17, 09, 00 और 05 रन की पारियां खेली हैं। लक्ष्मण ने स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम ‘क्रिकेट कनेक्टेड’ में कहा, ‘भारतीय क्रिकेट टीम रोहित शर्मा की वापसी से बेहद खुश होगी विशेषकर तब जबकि विराट कोहली टीम में नहीं हैं। आप भारतीय टीम में अधिक अनुभव चाहते हो क्योंकि अब सिडनी में 2-1 से बढ़त बनाने और फिर 3-1 से सीरीज जीतने का अच्छा मौका है।’ उन्होंने कहा, ‘रोहित शर्मा अपना कौशल दिखाना चाहेंगे क्योंकि मेरा मानना है कि उनकी बल्लेबाजी शैली ऑस्ट्रेलियाई विकेटों के अनुकूल है। अगर वह क्रीज पर पांव जमा लेता है, नयी गेंद का अच्छी तरह से सामना कर लेते हैं तो मुझे पूरा विश्वास है कि वह बड़ा शतक लगाएंगे।’ रोहित ने 2013 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया लेकिन अभी तक केवल 32 टेस्ट मैच खेले हैं।


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3nfNZFl
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support