नई दिल्ली BCCI ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के तीसरे मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। गुरुवार (7 जनवरी) से शुरू हो रहे इस मैच के लिए बुधवार को टीम का ऐलान किया गया। टीम में रोहित शर्मा की वापसी हुई है। इसके अलावा नवदीप सैनी डेब्यू कर रहे हैं। गुरुवार को शुरू हो रहे मैच के लिए मयंक अग्रवाल को टीम में जगह नहीं मिली है। अग्रवाल ने इस सीरीज के दोनों मैचों में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं किया था। उनके स्थान पर रोहित शर्मा को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है। रोहित को टेस्ट सीरीज के बाकी दो मैचों के लिए उपकप्तान बनाया गया है। वहीं तेज गेंदबाज सैनी अपने टेस्ट करियर की शुरुआत करेंगे। सैनी को उमेश यादव की जगह शामिल किया गया है। यादव चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। टीम- अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी
from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3hKG41J






0 comments:
Post a Comment