कोलकाता भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरभ गांगुली को गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। गांगुली को सीने में दर्द के बाद कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। गांगुली के हृदय में तीन ब्लॉक थे जिन्हें हटाने के लिए एंजियोप्लास्टी की गई। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद गांगुली ने डॉक्टरों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, 'मैं इलाज के लिए डॉक्टरों का धन्यवाद देता हूं। मैं पूरी तरह ठीक हूं।' अधिकारी ने बताया कि गांगुली को बुधवार को ही अस्पताल से छुट्टी दी जानी थी लेकिन उन्होंने एक दिन और यहां रहने की इच्छा जताई। वुडलैंड अस्पताल की प्रबंध निदेशक एवं सीईओ डॉ.रूपाली बसु ने बताया था, ‘गांगुली पूरी तरह से ठीक हैं। वह ठीक से सो रहे हैं और खाना खा रहे हैं। वह एक दिन और अस्पताल में रहना चाहते हैं। इसलिए अब वह कल घर जाएंगे। यह उनका निजी फैसला है।’ गांगुली को बीते शनिवार को दिल का मामूली दौरा पड़ा था। इसके बाद उन्हें कोलकाता के ही वुडलैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3pWsbQW






0 comments:
Post a Comment