ब्रिसबेनमहान क्रिकेटर का मानना है कि भारत की अपेक्षाकृत कमजोर टीम से टेस्ट सीरीज में मिली शर्मनाक हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम में ‘व्यापक फेरबदल’ होगा। भारत ने मंगलवार को चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम को तीन विकेट से हराकर यादगार जीत दर्ज की और सीरीज 2-1 से अपने नाम करते हुए बोर्डर-गावसकर ट्रोफी बरकरार रखी। वॉर्न ने ‘फॉक्स क्रिकेट’ से कहा, ‘मुझे लगता है कि इस हार का बड़ा असर पड़ेगा। ऐसा अमूमन नहीं होता है जब आप दूसरे या तीसरे (विकल्प वाली) टीम से हार गए हो।’ उन्होंने कहा, ‘उनकी (ऑस्ट्रेलिया की) रणनीति पर सवाल उठेंगे और उन्हें सवाल उठाने चाहिए। गेंदबाजों पर सवाल उठेंगे, खिलाड़ियों के टीम में स्थान पर सवाल उठाए जाएंगे। ऐसा होना चाहिए। आप इसने बच नहीं सकते और न ही इन्हें हटाकर कह सकते हो कि भारत हमसे काफी अच्छी टीम थी।’ वॉर्न ने हालांकि भारतीय टीम की प्रशंसा के पुल बांधे जिसने अपने खिलाड़ियों के चोटिल होने और नियमित कप्तान विराट कोहली की अनुपस्थिति में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा, ‘जो भारतीय खिलाड़ी खेले, उनसे उनका श्रेय नहीं छीना जा सकता क्योंकि उनकी पहली चयनित टीम में से शायद दो या तीन खिलाड़ी ही ऐसे थे जो उस टीम में खेले थे।’ इस महान स्पिनर ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में मौकों का फायदा नहीं उठाया। उन्होंने कहा, ‘हां, ऑस्ट्रेलिया को इस सीरीज को जीतने और भारत को रौंदने के लिए कई मौके मिले थे, लेकिन वे इनका फायदा नहीं उठा सके। वे ऐसा बिलकुल नहीं कर सके।’ वॉर्न ने की कप्तानी की भी काफी आलोचना की और कहा कि विकेटकीपर ने अपनी रणनीति की विफलता की जिम्मेदारी नहीं ली। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि कई बार उनकी रणनीति भी इतनी अच्छी नहीं रही और मुझे लगता है कि बतौर कप्तान यह जिम्मेदारी टिम पेन पर ही आएगी।’ वॉर्न ने कहा, ‘यह सिर्फ टिम पेन की ही गलती नहीं है बल्कि गेंदबाजों को भी यह कहने की अनुमति दी गयी कि उन्होंने कहा, ‘टिम मैं यह करना चाहता हूं। ’ इसलिए यह गेंदबाजों और कप्तान के बीच संयोजन रहा। लेकिन दिन के अंत में आप कप्तान हो, आपको जिम्मेदारी लेनी होती है। वह निराश होगा।’
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3o367Tf






0 comments:
Post a Comment