Friday, January 15, 2021

अर्जुन तेंडुलकर ने मुंबई की सीनियर टीम में डेब्यू किया, अब आईपीएल में लग सकती है बोली

मुंबई बाएं हाथ के उभरते हुए तेज गेंदबाज ने शुक्रवार को यहां हरियाणा के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्राफी के एलीट ई लीग ग्रुप मैच में मुंबई की सीनियर टीम के लिए पदार्पण किया। हालांकि वह 11वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे हालांकि उन्होंने कोई गेंद नहीं खेली। महान बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर का 21 साल का बेटा अर्जुन अब इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी के लिए क्वॉलिफाइ हो गए हैं क्योंकि उन्होंने मुंबई की टीम के लिए अपना डेब्यू कर लिया है। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। मुंबई की टीम 19.3 ओवर में 143 पर ऑल आउट हो गई। हरियाणा की ओर से जयंत यादव ने चार और अरुण चपराणा ने 3 विकेट लिए। मुंबई की ओर से अर्थव अंकोलेकर ने सबसे ज्यादा 37 रन बनाए। वहीं यशस्वी जायसवाल ने 35 रनों का योगदान दिया। सरफराज खान ने 30 रन बनाए। इनके अलावा मुंबई का कोई अन्य बल्लेबाज योगदान नहीं दे सका। अर्जुन 11वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे। तेंदुलकर जूनियर को एक अन्य तेज गेंदबाज कृतिक हनागावाड़ी के साथ मुंबई की टीम में शामिल किया गया जिसका चयन सलिल अंकोला वाली चयन समिति ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड के कुल 22 खिलाड़ियों को चुने जाने की अनुमति के बाद किया। अर्जुन मुंबई के लिए विभिन्न उम्र के ग्रुप टूर्नामेंट में खेलते रहे हैं और वह उस टीम का भी हिस्सा थे जो इनविटेशन टूर्नामेंट खेलती है। अर्जुन को भारत की राष्ट्रीय टीम के नेट में भी गेंदबाजी करते हुए देखा गया और उन्होंने 2018 में श्रीलंका का दौरा करने वाली अंडर-19 टीम में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था। भाषा से इनपुट


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2LSq9Ta
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support