Wednesday, January 27, 2021

स्मिथ को किया काबू, अब रूट पर चलेगा टीम इंडिया की बोलिंग का जादू!

के. श्रीनिवास राव, मुंबई (Steve Smith) को तो काबू कर लिया अब () हैं अगला शिकार। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया फतेह कर चुकी है और अपने घरेलू मैदान पर उसका सामना इंग्लैंड (India vs England) से होगा। श्रीलंका (Sri Lanka vs England) के खिलाफ रूट ने शानदार बल्लेबाजी की और भारतीय टीम की रणनीति होगी कि रूट वह प्रदर्शन न दोहरा पाएं। रूट (Joe Root) ने श्रीलंका में हाल ही में समाप्त हुई सीरीज की चार पारियों में उन्होने 106.50 के औसत से 426 रन बनाए। इसमें एक दोहरा शतक भी शामिल था। भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने कहा, 'रूट जिस तरह की फॉर्म में हैं इंग्लैंड के लिए इससे बेहतर परिस्थिति नहीं हो सकती थी।' अरुण ने कहा, 'यह एक कड़ा मुकाबला होगा चूंकि हम घर पर खेल रहे हैं और हमारे खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में गुजारे वक्त के मुकाबले कहीं बेहतर स्थिति में होंगे।' भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया में स्मिथ के खिलाफ खास रणनीति बनाई थी जो कारगर साबित हुई। इस बार टीम ने रूट को नियंत्रित करने के लिए प्लान तैयार किया है। पिछले साल जुलाई में अरुण को रवि शास्त्री का कॉल आया था। कोरोना वायरस के बीच वेस्टइंडीज की टीम इंग्लैंड में सीरीज खेलने पहुंची थी। शास्त्री को अहसास हुआ कि भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना पड़ सकता है। अरुण ने कहा, शास्त्री ने मुझे कहा- 'यह एक लंबी चर्चा थी लेकिन इसका खुलासा इतना ही था। 'ऑस्ट्रेलिया में गेंद को ऑफ स्टंप के बाहर ही रखना है। मैं चाहता हूं कि आप पूरे गेंदबाजी आक्रमण के लिए योजना और उसके लिए फील्ड प्लान तैयार करें।' अरुण ने कहा, 'हमारा प्लान था कि रनों पर जितना हो सके उतनी लगाम लगाई जा सके। और इसकी शुरआत स्टीव स्मिथ को निशाना बनाकर की जाए। वह आखिरकार उनके सबसे अहम बल्लेबाज हैं- दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज।' स्मिथ ने सीरीज में 313 रन बनाए। इसमें से 131 रन तो एक ही पारी में बनाए थे। बाकी सात पारियों में उन्होंने 182 रन ही बनाए। अरुण ने कहा कि 2019 में ट्रेंट बोल्ट के खिलाफ स्टीव स्मिथ ने काफी परेशानियों का सामना किया था। यह बात उनके दिमाग में थी। उन्होंने कहा, 'मैं स्मिथ का बैटिंग ग्राफ और डाटा शेयर किया। सभी स्कोरिंग चार्ट, कहां वह सबसे ज्यादा रन बनाते हैं। हमने बहुत बारीकी से जांच की। वह जब ऑन साइड में खेलते हैं तो गेंद कहां सबसे ज्यादा हवा में जाती है।' इसी आधार पर रणनीति बनाई गई। उन्होंने आगे कहा, 'डेटा में साफ हुआ कि स्मिथ के 70 फीसदी रन ऑफ साइड में बनते हैं। अगर हम इसे रोक दें तो फिर उन्हें ऑन साइड पर अधिक खेलना होगा। ऐसे में उन्हें शॉट खेलते हुए गेंद को कंट्रोल करना मुश्किल होगा।' टेस्ट सीरीज में प्लान के बाद अगर स्मिथ ने सीरीज में शतक लगाया भी तो उसके लिए उन्होंने 200 से ज्यादा गेंदों का सामना किया और गेंदबाज उन पर नियंत्रण रख सके।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3pupLsP
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support