Sunday, January 17, 2021

सहवाग ने दबंग स्टाइल में की सुंदर और शार्दुल की तारीफ, जानें क्या-क्या कहा

ब्रिस्बेनपूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग ने यहां गाबा मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी चौथे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली भारतीय टीम की जमकर प्रशंसा की है। ब्रिस्बेन टेस्ट के तीसरे दिन रविवार को वॉशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर ने अपना-अपना पहला अर्धशतक पूरा किया और सातवें विकेट के लिए 123 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। ठाकुर ने 67 जबकि संदुर ने 62 रनों की शानदार पारी खेली। उनकी इस साझेदारी के दम पर भारत मैच में बना हुआ है। भारतीय टीम ने चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार को अपनी पहली पारी में 336 रन का स्कोर बनाया। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसकी पहली पारी में 369 रनों पर समेट दिया था और इस लिहाज से भारत 33 रन पीछे रह गया। सहवाग ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'भारतीय टीम के साहस को अगर एक शब्द में बयां करें तो एक ही शब्द आता है, दबंग, बेहद साहसी और बहादुर। अति सुंदर ठाकुर।' पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने भी दोनों युवा बल्लेबाजों की तारीफ करते हुए कहा, 'टेस्ट में पहली बार अर्धशतक जमाने के लिए सुंदर और ठाकुर को बधाई। आपकी तकनीक शानदार। साथ ही युवा गेंदबाजों के लिए एक उदाहरण है कि आपको गेंद के साथ साथ बल्ले से भी योगदान देना चाहिए।'


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2LGDvBZ
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support