Tuesday, January 19, 2021

मैच जिताऊ पारी के बाद बोले ऋषभ पंत, मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा पल

ब्रिसबनगाबा इंटरनैशनल स्टेडियम में नाबाद 89 रनों की पारी खेल भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाने वाले युवा बल्लेबाज ने कहा है कि यह उनके ‘जीवन का सबसे बड़ा पल है।’ ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 328 रनों की चुनौती रखी थी, जिसे भारत ने मैच के अंतिम दिन मंगलवार को सात विकेट खोकर हासिल कर लिया। पंत को उनकी बेहतरीन पारी के लिए मैन ऑफ दे मैच चुना गया। पंत ने कहा, ‘यह मेरे जीवन का अभी तक सबसे बड़ा पल है। मैं इस बात से खुश हूं कि सपोर्ट स्टाफ और मेरी टीम के सभी साथियों ने तब मेरा साथ दिया जब मैं खेल नहीं रहा था। यह सपने जैसी सीरीज रही है।’ स्कोरकार्ड उन्होंने कहा, ‘टीम प्रबंधन ने हमेशा मेरा साथ दिया और हमेशा कहा कि आप मैच विजेता खिलाड़ी हो और आपको टीम के लिए मैच जीतने हैं। मैं हर दिन सोचता रहता था कि मुझे भारत के लिए मैच जीतने हैं और यह मैंने आज किया।’ भारत ने इस जीत के साथ चार मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से अपने नाम करते हुए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने पास ही रखी है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2M16hxg
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support