कोलकाताभारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मौजूदा अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान की गुरुवार को फिर से एंजियोप्लास्टी की गई। कोलकाता के एक निजी अस्पताल में गांगुली की एंजियोप्लास्टी की गई। अस्पताल के अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। मशूहर कार्डियोलॉजिस्ट देवी शेट्टी ने गांगुली के तमाम परीक्षणों की जांच करने और अस्पताल के डॉक्टरों के साथ परामर्श करने के बाद एंजियोप्लास्टी करने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि इस 48 वर्षीय पूर्व भारतीय कप्तान की धमनियों के अवरोध को हटाने के लिए दो स्टेंट डाले गए। पढ़ें, एक सीनियर डॉक्टर ने कहा, ‘उनकी (गांगुली) स्थिति का आकलन करने के बाद हमने एंजियोप्लास्टी करने का फैसला किया।’ भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान 48 वर्षीय गांगुली को बुधवार को सीने में बेचैनी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उनके कई टेस्ट किए गए। गांगुली ने तीन सप्ताह पहले अपने घर पर व्यायाम करते समय सीने में दर्द की शिकायत की थी जिसके बाद जांच से पता चला कि उनकी धमनियों में तीन अवरोध हैं जिनके लिए स्टेंट लगाए गए। डॉक्टर ने कहा, ‘गांगुली को बुधवार रात अच्छी नींद आई। उन्होंने सुबह हल्का नाश्ता किया।’ परिवार के सूत्र के अनुसार, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सुबह गांगुली को फोन करके उनका हालचाल जाना। माकपा के वरिष्ठ नेता अशोक भट्टाचार्य भी गांगुली का हाल जानने अस्पताल पहुंचे थे।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3iVzfen






0 comments:
Post a Comment