Monday, January 18, 2021

संन्यास तोड़ने के लिए इस पेसर ने रखी शर्त, 'मिसबाह ऐंड कंपनी हटी तो ही पाक के लिए खेलूंगा'

लाहौरपेसर मोहम्मद आमिर ने स्पष्ट कर दिया है कि मुख्य कोच और उनके मौजूदा सपॉर्ट स्टाफ के हटने के बाद ही वह पाकिस्तान के लिए फिर से क्रिकेट खेल सकते हैं। टेस्ट फॉर्मेट से पहले ही संन्यास ले चुके आमिर ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मैनेजमेंट पर ‘मानसिक उत्पीड़न’ का आरोप लगाया। उन्होंने पिछले महीने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी। आमिर ने तब कहा था कि वह मौजूदा पीसीबी प्रबंधन की देखरेख में नहीं खेलना चाहते हैं। हालांकि आमिर अब अपने संन्यास लेने वाली बात से यू-टर्न लेते दिखाई दे रहे हैं। पढ़ें, 28 वर्षीय आमिर ने सोमवार को ट्विटर पर कहा, ‘मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि मैं केवल तभी पाकिस्तान के लिए फिर से खेलूंगा, जब इस टीम प्रबंधन को हटा दिया जाएगा। इसलिए अपनी खबरों को बेचने के लिए फेक न्यूज मत फैलाइए।’ आमिर ने पिछले महीने सोशल मीडिया पर कहा था, ‘मुझे मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया गया। मुझे नहीं लगता कि मैं मौजूदा प्रबंधन के रहते खेल सकता हूं। मैं अभी के लिए क्रिकेट छोड़ रहा हूं। मुझे मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया गया है। इसे झेल नहीं सकता।’ आमिर 2009 में टी-20 वर्ल्ड कप और 2017 में चैंपियंस ट्रोफी जीतने वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम का हिस्सा रह चुके हैं। 2010 में स्पॉट फिक्सिंग के कारण उन पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया गया था और इसके बाद उन्होंने 2015 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की थी।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3oXhhKr
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support