Wednesday, January 27, 2021

वीडियो: धोनी के अंदाज में लगाया हेलिकॉप्टर शॉट, टीम को दिलाई हैरान करने वाली जीत

अहमदाबादमध्यक्रम के बल्लेबाज विष्णु सोलंकी ने अपनी नाबाद अर्धशतकीय पारी के दौरान अंतिम तीन गेंदों पर एक चौका और दो छक्के जड़कर बड़ौदा को सैयद मुश्ताक अली ट्रोफी टी20 टूर्नमेंट के क्वॉर्टर फाइनल में बुधवार को हरियाणा पर 8 विकेट से रोमांचक जीत दिलायी। हरियाणा ने सात विकेट पर 148 रन बनाए थे। वह अपने इस स्कोर का बचाव करने की स्थिति में दिख रहा था, लेकिन वह विष्णु सोलंकी थे जिन्होंने आखिरी गेंद पर छक्का जड़ते हुए अपनी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया। दरअसल, बड़ौदा को आखिरी दो ओवरों में 23 रन चाहिए थे। कप्तान मोहित शर्मा ने 19वें ओवर में केवल पांच रन दिए। अब बड़ौदा को आखिरी ओवर में 18 रनों की जरूरत थी। बड़ौदा के बल्लेबाजों ने पहली तीन गेंदों पर तीन रन बनाए, जिसके बाद उसे अंतिम तीन गेंदों पर 15 रन की जरूरत थी। ऐसे में सोलंकी ने तेज गेंदबाज सुमित कुमार को चौथी गेंद पर छक्का और फिर 5वीं गेंद पर चौका जमाया। देखें- बड़ौदा अब लक्ष्य से पांच रन दूर था और सोलंकी ने आखिरी गेंद पर विजयी छक्का जमाकर टीम का स्कोर दो विकेट पर 150 रन पर पहुंचा दिया। यह छक्का पूर्व भारतीय कप्तान के अंदाज में, यानी हेलिकॉप्टर शॉट से, लगाया गया था। सोलंकी ने 46 गेंदों पर नाबाद 71 रन बनाए जिसमें चार चौके और 5 छक्के शामिल हैं। यह वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों को उनका यह सिक्स महेंद्र सिंह धोनी की याद दिला रहा है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/36jwH4B
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support