Tuesday, January 5, 2021

मिसबाह पर भड़के आकिब जावेद, बोले- स्कूल टीम भी कोच नहीं बनाएगी

कराचीपाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज आकिब जावेद ने राष्ट्रीय टीम के मौजूदा मुख्य कोच पर निशाना साधते हुए कहा कि स्कूल की टीम भी उन्हें कोच नहीं बनाएगी। पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) की फ्रैंचाइजी लाहौर कलंदर्स के मुख्य कोच आकिब ने मंगलवार को लाहौर में कहा कि मिसबाह इस पद के लिए उपयुक्त नहीं हैं। जावेद ने कहा, ‘मुझे लगता है कि जिसने मिसबाह और वकार यूनिस को कोच नियुक्त किया उन्हें जवाबदेह बनाया जाना चाहिए क्योंकि इन दोनों पूर्व खिलाड़ियों के पास कोचिंग का कोई अनुभव नहीं है।’ उल्लेखनीय है कि न्यूजीलैंड में मिली हारों के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर अपनी ही टीम पर खूब बरस रहे हैं। इससे पहले दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी टीम कोचिंग स्टाफ और प्लेयर्स की आलोचना की थी।


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3ojvm4y
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support