Saturday, January 23, 2021

कप्तान रहाणे की धांसू ड्रेसिंग रूम स्पीच का वीडियो वायरल, देखें क्या-क्या कहा

नई दिल्लीऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों में टीम की कप्तानी करने वाले भारत के ने ऐतिहासिक सीरीज जीत में हर खिलाड़ी के योगदान को सराहा है। उन्होंने माना है कि यह जीत एक सामूहिक प्रयास थी। बीसीसीआई ने शनिवार को एक वीडियो जारी किया है जिसमें भारतीय कप्तान गाबा में तीन विकेट से मिली जीत के बाद टीम को सराह रहे हैं। पढ़ें- टीम के साथियों से बात करते हुए रहाणे कह रहे हैं, 'यह हमारे लिए बहुत बड़ा पल है। एडिलेड में जो हुआ उसके बाद हमने जिस तरह से मेलबर्न में वापसी की वह शानदार थी। यह किसी एक या दो खिलाड़ियों का प्रयास नहीं था बल्कि इसमें हर किसी ने सहयोग दिया। तीनों मैचों में सभी ने योगदान दिया। य देखना काफी अच्छा था।' उन्होंने कहा, 'हमने यहां मैच जीत के साथ खत्म किया। यह बेहद अच्छी बात है।' एडिलेड में खेले गए चार मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भारत को शर्मनाक हार मिली थी। इस मैच की दूसरी पारी में भारत 36 रनों पर ही ढेर हो गई थी जो उनका टेस्ट की एक पारी में सबसे कम स्कोर है। टीम ने हालांकि मेलबर्न में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में विजयी वापसी की और सिडनी में खेला गया मैच शानदार तरीके से ड्रॉ कराया। इसके बाद गाबा में खेले गए आखिरी टेस्ट मैच को जीत सीरीज 2-1 से अपने नाम की।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3c4Px39
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support