कोलकाता भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हाल ही में गांगुली को सीने में दर्द के बाद एंजियोप्लास्टी करवानी पड़ी थी। तब उन्हें अचानक सीने में दर्द हुआ था। गांगुली को तब हल्का हार्ट अटैक हुआ था। पूर्व भारतीय कप्तान को 2 जनवरी को अपने घर पर वर्कआउट करते समय यह परेशानी हुई थी। गांगुली को तब पांच दिन तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था। गांगुली की एंजियोप्लास्टी कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में की गई थी। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सौरभ गांगुली ने अस्पताल के स्टाफ और डॉक्टरों का शुक्रिया अदा किया था। उन्होने कहा था, 'अब मैं पूरी तरह से स्वस्थ महसूस कर रहा हूं। मैं इलाज के लिए अस्पताल में डॉक्टरों का शुक्रिया अदा करता हूं। अब मैं बिल्कुल ठीक हूं।' More to Follow...
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2Yi0Gp1






0 comments:
Post a Comment