Monday, January 18, 2021

विराट कोहली ने बेटी के जन्म के बाद बदला टि्वटर बायो- 'अ प्राउड हज्बंड ऐंड फादर'

नई दिल्ली विराट कोहली और अनुष्का शर्मा हाल ही में माता-पिता बने हैं। 11 जनवरी को उनके घर में बिटिया का जन्म हुआ। कोहली ने इसके बाद अपने ट्विटर बायो में प्यारा सा बदलाव किया है। उन्होंने अपने ट्विटर बायो पर - 'प्राउड हज्बंड ऐंड फादर' लिखा है। यानी गौरवांवित पति और पिता। 11 जनवरी को विराट और अनुष्का के घर पहली संतान का जन्म हुआ। विराट ने ट्विटर पर ही अपनी बेटी के जन्म की सूचना दी थी। उन्होंने लिखा था, 'हमें आपके साथ यह खबर साझा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि इस दोपहर हमारे घर बेटी का जन्म हुआ है। हम आप सबके प्यार, प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया अदा करते हैं। अनुष्का और बेटी दोनों स्वस्थ हैं। हमें उम्मीद है कि इस वक्त आप हमारी निजता का सम्मान करेंगे।' अनुष्का और विराट की शादी दिसंबर 2017 में हुई थी। दोनों ने इटली में शादी की थी जिसमें करीबी दोस्त और परिजन शामिल हुए थे। अनुष्का और विराट ने अगस्त में सोशल मीडिया पर अपने घर नए मेहमान के आने के वक्त के बारे में बताया था।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3nY53zY
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support