Wednesday, January 27, 2021

मोहम्मद शमी का पिता के लिए भावुक पोस्ट, तस्वीर शेयर कर लिखी ये बातें

नई दिल्लीभारतीय टीम के तेज गेंदबाज ने अपने दिवंगत पिता तौसीफ अली के लिए सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट लिखा है। पिता की चौथी पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए एक तस्वीर भी पोस्ट की है। बता दें कि मोहम्मद शमी को क्रिकेटर बनाने के लिए उनके पिता ने काफी मेहनत की थी। शमी को उनका हमेशा सपॉर्ट रहा। शमी ने अपने पोस्ट में ये सारी बातें लिखी भी हैं। उन्होंने पिता की हॉस्पिटल वाली तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- आपको गुजरे 4 वर्ष हो गए, लेकिन मेरी चाहत है कि मैं आपको एक बार फिर देख पाऊं। टीम इंडिया के इस गेंदबाज ने लिखा- मुझे पता है यह संभव नहीं है। मैं जानता हूं आप मेरे आसूंओं को फील कर सकते हैं और आप नहीं चाहेंगे कि मैं रोऊं। मैं आपको मिस करता हूं और सौभाग्यशाली हूं कि आप मेरे पिता हैं। बहुत अधिक मिस करता हूं आपको। ढेर सारा प्यार। उल्लेखनीय है कि शमी के पिता की हार्ट अटैक की वजह से साल 2017 में मौत हो गई थी। उन्होंने अपने पिता के संघर्ष और सपॉर्ट के बारे में कई बार कहा भी है। एक बार उन्होंने बताया कि था कि उनकी जिंदगी में 3 बार ऐसा मौका आया, जब उन्होंने खुदखुशी की कोशिश की। अगर परिवार का साथ नहीं मिलता तो यहां तक नहीं पहुंचते। शमी ने 2013 में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे करियर का आगाज किया था। उन्होंने भारत के लिए 50 में 180 विकेट, 79 वनडे में 148 विकेट और 12 टी-20 में 12 विकेट अपने नाम किए हैं।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3r8DiXF
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support