Saturday, January 16, 2021

सीरीज शुरू होने से पहले ही मिसबाह ने माना, आसान नहीं साउथ अफ्रीका को हराना

कराचीपाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज शुरू होने में अभी वक्त है लेकिन मेजबान टीम के मुख्य कोच ने कहा कि इस टीम को हराना आसाना नहीं है। मिसबाह ने साथ ही कहा कि साउथ अफ्रीका हमेशा ही मुश्किल प्रतिद्वंद्वी रहा है लेकिन पाकिस्तान इस बार घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाना चाहेगा। दक्षिण अफ्रीकी टीम 14 साल में पहली बार पाकिस्तान का दौरा कर रही है। न्यूजीलैंड के निराशाजनक दौरे से लौटी पाकिस्तानी टीम अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट और तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेलेगी। मिसबाह ने कहा, ‘दक्षिण अफ्रीका को हराना कभी भी आसान नहीं रहा, लेकिन पाकिस्तान में 13 साल बाद उनके खिलाफ खेलना, हमारे लिए घरेलू परिस्थितियों के कारण फायदेमंद होगा। हमारे पास उनके खिलाफ अपना रेकॉर्ड सुधारने का भी अच्छा मौका है।'


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3syeWbh
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support