Monday, January 18, 2021

रिकी पॉन्टिंग क्यों बोले, ड्रॉ रही सीरीज तो पिछली हार से भी बुरा

ब्रिसबेनऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान का मानना है कि कई खिलाड़ियों के चोटिल होने से कमजोर पड़ी भारतीय टीम के खिलाफ सीरीज बराबरी पर छूटना दो साल पहले बॉर्डर-गावसकर ट्रोफी में मेजबान टीम को मिली हार से भी बुरा होगा। कई खिलाड़ियों के चोटिल होने के बावजूद भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के वर्तमान दौरे में अपना जुझारूपन और जज्बा दिखाया है। ब्रिसबेन के गाबा में जारी चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में भारत अपने प्रमुख तेज गेंदबाजों, कप्तान विराट कोहली और कुछ विशेषज्ञ बल्लेबाजों के बिना खेल रहा है। पॉन्टिंग ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा, ‘मुझे लगता है कि सीरीज का ड्रॉ होना दो साल पहले मिली हार से भी बुरा होगा।’ उन्होंने कहा, ‘मैं इसको इसी नजरिये से देखता हूं यह जानते हुए कि भारत को सीरीज में 20 खिलाड़ियों में से भी अंतिम एकादश चुनने में कितनी परेशानी हुई। दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलियाई टीम में डेविड वॉर्नर की अंतिम दो मैच में और स्टीव स्मिथ की वापसी हुई जबकि पिछली बार वे टीम में नहीं थे।’ पूर्व कप्तान ने कहा, ‘सीरीज में बराबरी ना केवल हार जैसी होगी बल्कि यह पिछली सीरीज से भी बुरा परिणाम होगा।’ सीरीज अभी 1-1 से बराबरी पर है। भारत को गाबा में पांचवें और अंतिम दिन जीत के लिए 324 रन बनाने हैं और उसके 10 विकेट बचे हैं। पढ़ें, अगर सीरीज बराबर रहती है तो बॉर्डर-गावसकर ट्रोफी भारत के पास ही रहेगी। पॉन्टिंग ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए हर संभव कोशिश करनी चाहिए क्योंकि भारत का जुझारूपन निरंतर नहीं बना रहेगा। उन्होंने कहा, ‘किसी मौके पर भारत का जुझारूपन कमजोर पड़ेगा। वे जैसा कर रहे हैं, वैसा करना जारी नहीं रख सकते हैं और मुझे लगता है कि कल ऐसा हो सकता है। सीरीज के आखिरी दिन ड्रॉ के लिये खेलते हुए वे कुछ गलतियां करेंगे। दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया जानता है कि उसे सीरीज जीतने के लिए अपना सब कुछ झोंक देना होगा।’


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3im8rnf
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support