मुंबई भारतीय क्रिकेट टीम के नियमित कप्तान फिलहाल फैमिली के साथ वक्त बिता रहे हैं। बिटिया के जन्म के बाद वह पहली बार कैमरे के सामने पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ नजर आए। वह इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में कप्तानी करते नजर आएंगे जो 5 फरवरी से शुरू होनी है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेलने के बाद विराट पैटरनिटी लीव पर स्वदेश लौट आए थे। उनकी गैरमौजूदगी में अजिंक्य रहाणे ने टीम की कमान संभाली और भारत ने टेस्ट सीरीज 2-1 से जीतकर बॉर्डर-गावसकर ट्रोफी अपने पास बरकरार रखी। विराट और अनुष्का शर्मा मुंबई में एक साथ कैमरे के सामने नजर आए। इसी महीने 11 तारीख को घर में बिटिया के जन्म के बाद यह पहला मौका था, जब विराट और अनुष्का एक साथ दिखे। बिटिया के जन्म के बाद विराट ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने फैंस को यह खुशखबरी दी। साथ ही उन्होंने निजता का सम्मान करने की भी अपील की थी। भारत को अब 5 फरवरी से इंग्लैंड के खिलाफ 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। उसे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में अपनी जगह पक्की करने के लिए इंग्लैंड को 2 मैचों के अंतर से हराना होगा। यदि भारत 1 टेस्ट हार जाता है, तो उन्हें शेष 3 जीतने की जरूरत होगी। जैसे- भारत को 4-0, 3-1, 3-0 या 2-0 से सीरीज को जीतना होगा। यदि भारत 0-3 या 0-4 से हार जाता है, तो फाइनल में नहीं पहुंच पाएगा।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2Y2NgNm






0 comments:
Post a Comment