Friday, January 29, 2021

कोहली का क्वारंटीन में पंजाबी गाने के साथ वर्कआउट वीडियो आपने देखा क्या?

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) और मेहमान इंग्लैंड (IND vs ENG) की टीम इस समय चेन्नै में क्वारंटीन में समय बिता रही हैं। भारतीय खिलाड़ी इस दौरान अलग अलग तरीके से अपना समय काट रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 4 मैचों की सीरीज में सिर्फ एक टेस्ट खेलकर पैटरनिटी लीव के तहत स्वदेश लौटने वाले टीम इंडिया के कप्तान () इस समय क्वारंटीन में जमकर वर्कआउट कर रहे हैं। कोहली ने शुक्रवार को सोशल मीडिया के अपने ऑफिशियल इंस्टगाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड किया जिसमें वह साइक्लिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में पंजाबी गाना चल रहा है। कोहली ने कैप्शन लिखा है, ' क्वारंटीन के दिनों में आपको सिर्फ प्रोफेक म्यूजिक और जिम के सामान की जरूरत होती है। अगर आपमें काम करने की इच्छा हो तो उसे कहीं भी किया जा सकता है। आप सभी का दिन अच्छा हो।' एक दिन पहले रहाणे की बेटी के साथ खेलते हुए वीडियो हुआ था वायरल विराट से एक दिन पहले भारतीय टेस्ट टीम के उप कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) का बेटी के साथ मस्ती करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसे उनकी पत्नी राधिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया था। फैंस ने इस वीडियो को जमकर सराहा था। भारत ने ऑस्ट्रेलिया जबकि इंग्लैंड ने श्रीलंका को दी है मात भारतीय टीम हाल में ऑस्ट्रेलिया में 4 मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से जीती थी जबकि इंग्लैंड की टीम ने श्रीलंका को 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप कर भारत दौरे पर आई है। दोनों टीमों के हौसले बुलंद हैं। कोहली सहित हार्दिक पंड्या और इशांत की होगी वापसी टीम इंडिया में कोहली सहित ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) और पेसर इशांत शर्मा (Ishant Sharma) की वापसी हो रही है वहीं इंग्लैंड की टीम में ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) और पेसर जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) लौटेंगे जिन्हें श्रीलंका दौरे पर आराम दिया गया था। सीरीज का तीसरा टेस्ट डे नाइट खेला जाएगा भारत और इंग्लैंड ( Test Series) के बीच 4 मैचों की सीरीज के शुरुआती दो टेस्ट चेन्नै में खेले जाएंगे जबकि बाकी के दोनों टेस्ट अहमदाबाद के मोटेरा में आयोजित होंगे। सीरीज का तीसरा टेस्ट डे (India vs England Day-Night Test) नाइट होगा।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3agtOm6
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support