सिडनी India vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर () ने तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में ऋषभ () को बल्लेबाजी के लिए पहले भेजने की रणनीति को ‘शानदार’ करार देते हुए भारतीय कप्तान () की तरीफ की है। पंत ने दूसरी पारी में 97 रन की पारी खेली थी। पांचवें नंबर पर उतरे थे पंत बल्लेबाजी के लिए पंत को मैच के पांचवें दिन हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) से पहले पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया। उन्होंने दवाब की स्थिति में 97 रन की बेहतरीन पारी खेली और वह जब क्रीज पर थे, तब भारत के जीतने की उम्मीद बढ़ गई थी। भारतीय बल्लेबाजों ने इस मैच में शानदार जुझारूपन दिखाया, जिससे मैच ड्रॉ रहा और चार मैचों की सीरीज अभी 1-1 की बराबरी पर है। हैडिन ने ‘सेन रेडियो’ पर कहा, ‘भारतीय टीम जैसा खेली उससे वे मैच को सिर्फ ड्रॉ करा सकते थे लेकिन पंत को लेकर रहाणे की रणनीति शानदार रही। अगर आप इस पर गौर करेंगे तो रहाणे ने पंत को मैच को आगे बढ़ने के लिए भेजा था और पंत ने वही काम किया।’ उन्होंने कहा, ‘पंत ने दिलेरी से बल्लेबाजी की और कप्तान के तौर पर टिम पेन को कुछ ऐसे फैसले लेने पर मजबूर किया जो मुझे लगता है कि रणनीतिक तौर पर गलत थे। फिर विहारी क्रीज पर आए और वह पुजारा के जैसे खिलाड़ी है। उन्होंने अपना काम बाखूब ही किया।’ 'सिडनी में लक्ष्य काफी बड़ा था' इस 43 साल के पूर्व खिलाड़ी ने भारतीय टीम के जूझारूपन और जज्बे की तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘कप्तान के तौर पर रहाणे ने अभी तक एक भी मैच नहीं गंवाया है, वह बहुत बहादुर है कि उन्होंने एक मौका लिया। मुझे लगता है कि वह लक्ष्य काफी बड़ा था लेकिन फिर भी रहाणे ने एक मौका लिया।’ भारतीय टीम के कई सीनियर खिलाड़ियों के बिना मैदान में उतरी थी। मैच के दौरान पंत, रविचंद्रन अश्विन, रविन्द्र जडेजा और विहारी चोटिल हो गये फिर भी टीम मैच ड्रा करने में सफल रही। हैडिन ने कहा, ‘इस भारतीय टीम ने शानदार जज्बा दिखाया। उनके कई खिलाड़ी चोटिल हुए, वे अपने नियमित कप्तान के बिना है, उनके तीन मुख्य तेज गेंदबाज नहीं है, जडेजा का अंगूठा टूट गया। उन्होंने शानदार जज्बा दिखाया।’
from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3qghQiI






0 comments:
Post a Comment