Monday, January 25, 2021

IND vs ENG: बेन स्टोक्स भारत पहुंचकर हुए क्वारंटीन, बताया कैसा रहा पहला दिन

चेन्नैइंग्लैंड के स्टार हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स भारत के खिलाफ चार मैचों की आगामी टेस्ट सीरीज के लिए यहां पहुंचने के बाद शहर के एक होटल में क्वारंटीन में चले गए हैं। पांच फरवरी से शुरू होने वाली सीरीज के लिए टीम का अभ्यास सत्र दो फरवरी से शुरू होगा। इंग्लैंड को विश्व चैम्पियन (2019 एकदिवसीय विश्व कप) बनाने वाले स्टोक्स उन खिलाड़ियों के साथ यहा पहुंचे जो श्रीलंका सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं थे। इंग्लैंड ने श्रीलंका को दूसरे टेस्ट में सोमवार को छह विकेट से हराकर दो मैचों की सीरीज को 2-0 से अपने नाम की। स्टोक्स ने ‘इंस्टाग्राम स्टोरी’ पर साझा किए गए वीडियो में कहा, ‘क्वारंटीन का पहला दिन, क्वारंटीन में कई दिन गुजारे हैं, मुझे हर रोज अपना बिस्तर खुद ही तैयार करना होगा लेकिन यह करना ही होगा। अगले पांच दिन यही करना होगा।’ इस 29 साल के खिलाड़ी ने क्वारंटीन के अगले पांच दिनों के कार्यक्रम के बारे में भी बताया। इंग्लैंड के बाकी खिलाड़ियों के बुधवार को यहां पहुंचने की उम्मीद है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3iSm2Ty
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support