Wednesday, January 20, 2021

IPL 2021: स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल और आरोन फिंच को बड़ा झटका, टीमों ने किया रिलीज

नई दिल्लीऑस्ट्रेलिया के 3 धुरंधर खिलाड़ियों स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल और आरोन फिंच को बड़ा झटका लगा है। इन तीनों को ही उनकी टीमों ने रिलीज कर दिया है। स्टीव स्मिथ को राजस्थान रॉयल्स ने करार खत्म होते ही रिलीज करने का फैसला किया तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आरोन फिंच को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। दूसरी ओर, यूएई में खेले गए आईपीएल में बुरी तरह फ्लॉप रहे ग्लेन मैक्सवेल को किंग्स XI पंजाब से बाहर होना पड़ा है। स्टीव स्मिथ: राजस्थान रॉयल्स ने अपने सितारा कप्तान स्टीव स्मिथ के अनुबंध का नवीनीकरण नहीं करने का फैसला किया है। स्मिथ की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स यूएई में खेले गए पिछले आईपीएल में आखिरी स्थान पर रही थी। स्मिथ ने सभी 14 लीग मैच खेले और 311 रन बनाए। टीम के खराब प्रदर्शन के कारण उनकी कप्तानी की काफी आलोचना हुई। ग्लेन मैक्सवेल: ग्लेन मैक्सवेल पिछले सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब का हिस्सा थे, लेकिन यूएई में खेले गए आईपीएल 2020 में अपने प्रदर्शन से प्रभावित नहीं कर पाए थे। उन्होंने इस सत्र में 13 मैच खेले थे और महज 108 रन ही बना सके थे। गेंदबाजी की बात करें तो इस ऑलराउंडर के नाम सिर्फ 3 विकेट थे।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3o0yPEc
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support