चेन्नैइंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने दिग्गज वॉर वेटरन कैप्टन की याद में एमए चिदंबरम स्टेडियम में शुक्रवार से भारत के खिलाफ शुरू हुए पहले टेस्ट में काले रंग की पट्टी अपनी कलाई पर बांधी। ब्रिटिश सेना के दिग्गज 100 वर्षीय मूर ने पिछले साल कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए ब्रिटेन की स्वास्थ्य सेवा में मदद करने के लिए लाखों पाउंड जुटाए थे। मूर का मंगलवार को कोरोनो वायरस के कारण उनका निधन हो गया। जो रूट और उनके साथियों ने राष्ट्र गान के लिए एकत्रित होने से पहले काली पट्टी पहनी और फिर मैदान में पहुंचे। पढ़ें- रूट ने ईसीबी द्वारा साझा किए गए वीडियो में कहा था, यह वास्तव में दुखद खबर है। मुझे पिछले साल की शुरुआत में उनसे बात करने का मौका मिला था। मुझे यकीन है कि उनके परिवार को उस विरासत पर बेहद गर्व होगा जो वह छोड़ गए हैं। पढ़ें- उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड के कप्तान जो रूट के टेस्ट करियर का यह 100वां मैच है। उन्होंने भारत में ही टेस्ट करियर का आगाज किया था।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/39NWzHO






0 comments:
Post a Comment