Friday, February 19, 2021

पहली ही नीलामी में 15 करोड़ पाकर मालामाल हुए जैमिसन, इस बात से थे अनजान

क्राइस्टचर्चन्यूजीलैंड के काइल जैमिसन ने देर रात में जागकर आईपीएल नीलामी में 15 करोड़ रुपये में बिकने के बाद सोचा कि 15 करोड़ रुपये उनके देश की मुद्रा में कितने डॉलर होंगे। उन्हें खरीदने के लिए तीन टीमों के बीच होड़ लगी थी लेकिन अंत में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उन्हें करीब दो मिलियन डॉलर में खरीदा। इससे वह न्यूजीलैंड के सबसे ज्यादा राशि में बिकने वाले और आईपीएल के 14 साल के इतिहास में चौथे सबसे ज्यादा राशि में बिकने वाले क्रिकेटर बन गए। जैमिसन ने स्टफ डॉट को डॉट एनजेड से कहा, ‘मैं मध्यरात्रि के करीब जागा और मैंने फोन देखने का फैसला किया। मुझे लगा कि मैं बैठकर इसका आनंद लूंगा। लेकिन यह काफी अजीब एक डेढ़ घंटा रहा जिसमें मैं अपने नाम के आने का इंतजार करता रहा।' पढ़ें- उन्होंने आगे कहा, 'मुझे शेन बांड (न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज और मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच) का संदेश मिला कि यह कैसे चल रही थी।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे इसकी राशि के बारे में नहीं पता था और यह न्यूजीलैंड डॉलर में कितनी होगी। उनके साथ इस पल को साझा करना और दो तीन मिनट बात करना अच्छा था।’


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3pzhUcH
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support