Tuesday, February 23, 2021

पाकिस्तान सुपर लीग में 2-2 मैच खेलकर स्वदेश लौटे क्रिस गेल और राशिद खान

कराची, 23 फरवरी (भाषा) वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल और अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान पाकिस्तान सुपर लीग के दो दो मैच खेलने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिये स्वदेश रवाना हो गए । राशिद की टीम लाहौर कलंदर्स ने दोनों मैच जीते । उन्हें अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच आगामी श्रृंखला के लिये जाना पड़ा । वहीं गेल की टीम क्वेटा ग्लेडिएटर्स ने दोनों मैच गंवा दिये । वेस्टइंडीज को श्रीलंका से श्रृंखला खेलनी है । राशिद ने कहा ,‘‘ पीएसएल में पहली बार खेलने का अनुभव अच्छा था । उम्मीद है कि अगले साल फिर लौटूंगा ।’’ गेल ने कहा ,‘‘ इस तरह से पीएसएल से जाना दुखद है क्योंकि मैं पूरा सत्र खेलना चाहता था । मैं अपने प्रशंसकों को अच्छे क्रिकेट का तोहफा देना चाहता था । कोरोना महामारी के इस दौर में मुझे खुशी है कि मैं उनके चेहरों पर मुस्कुराहट ला सका ।’’ गेल की जगह दक्षिण अफ्रीका के फाफ डु प्लेसी ने ली है ।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3dOiIIi
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support