Thursday, February 25, 2021

गप्टिल और नीशम के बाद सैंटनर का धमाका, न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया को हराया

डुनेडिन मार्टिन गप्टिल के 50 गेंद में 97 रन की मदद से न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में ऑस्ट्रेलिया को चार रन से हरा दिया। गप्टिल की पारी की मदद से न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने पर सात विकेट पर 219 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने 13 ओवर में छह विकेट 113 रन पर ही गंवा दिये। इसके बाद मार्कस स्टोइनिस ने 37 गेंद में 78 रन बनाये और डेनियल सैम्स के साथ 6.1 ओवर में 92 रन की साझेदारी की। सैम्स ने 15 गेंद में 41 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया को आखिरी ओवर में 15 रन की जरूरत थी और उसके चार विकेट बाकी थे। न्यूजीलैंड ने जिम्मी नीशाम को गेंद सौंपी और यह सही फैसला साबित हुआ। उन्होंने पहली ही गेंद पर सैम्स को आउट कर दिया। अगली दो गेंद पर स्टोइनिस रन बना सके लेकिन चौथी गेंद पर छक्का लगा दिया। ऑस्ट्रेलिया को आखिरी दो गेंद पर नौ रन चाहिए थे। स्टोइनिस ने ऊंचा शॉट खेलने के प्रयास में टिम साउदी को कैच थमा दिया। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से बढत बना ली । इससे पहले गप्टिल ने अपनी पारी में आठ छक्के लगाए और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्कों का भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा (127) का रेकॉर्ड तोड़ा। अब गप्टिल के नाम 132 छक्के है। केन विलियमसन ने 53 रन की पारी में तीन छक्के लगाए और गप्टिल के साथ दूसरे विकेट के लिए 131 रन जोड़े। नीशाम 45 रन बनाकर नाबााद रहे जिन्होंने पारी की आखिरी गेंद पर भी छक्का लगाया।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3dJ3GDV
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support