Monday, February 15, 2021

चेन्नै टेस्ट: इंग्लैंड की हर बाजी फेल, सामने है 429 रनों का पहाड़, भारत बड़ी जीत से 7 विकेट दूर

चेन्नैभारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतने से महज 7 विकेट दूर है, जबकि इंग्लैंड के सामने 429 रनों का पहाड़ है। उसके 53 रनों पर 3 विकेट गिर चुके हैं और मैच का दो दिन बाकी है। चेन्नै के चेपक स्टेडियम में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक जो रूट 2 और डैनियल लॉरेंस 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत ने इंग्लैंड को 482 रनों का लक्ष्य दिया था। भारत के लिए आर. अश्विन ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने पहली पारी में 5 विकेट झटके थे, जबकि दूसरी पारी में भी एक विकेट झटका है। इसके अलावा उन्होंने शानदार 106 रन की पारी भी खेली है। ऐसे गिरे इंग्लैंड के विकेट इंग्लैंड के 3 विकेट गिरे हैं। पहाड़ सरीखे लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम को पहला झटका अक्षर पटेल ने दिया। उन्होंने डोमनिक सबिले को 3 रनों के निजी स्कोर पर LBW किया, जबकि दूसरे ओपनर रोरी बर्न्स को 25 रनों के स्कोर पर अश्विन ने कोहली के हाथों कैच आउट कराया। तीसरा विकेट जैक लीच (0) के रूप में गिरा, जो नाइटवाचमैन के रूप में उतरे थे। यह विकेट अक्षर के नाम रहा। आर. अश्विन का धमाकेदार शतकइससे पहले रविचंद्रन अश्विन (106) के शानदार शतक और कप्तान विराट कोहली (62) की अर्धशतकीय पारी की मदद से भारत ने अपनी दूसरी पारी में 286 रन बना कर इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 482 रनों का लक्ष्य रखा। भारत ने पहली पारी में 329 रनों का स्कोर बनाया था और उसने इंग्लैंड को उसकी पहली पारी में 134 रन पर समेट कर 195 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी। भारत ने अश्विन के टेस्ट करियर के पांचवें शतक के दम पर इंग्लैंड के सामने मजबूत लक्ष्य रखा। यह तीसरा मौका है जब अश्विन ने एक ही टेस्ट में शतक लगाने और पांच विकेट लेने का कारनामा किया है। भारत के लिए दूसरी पारी में अश्विन ने 148 गेंदों पर 14 चौकों और एक छक्के की मदद से 106 रनों की सर्वाधिक पारी खेली। उनके अलावा कप्तान विराट कोहली ने 62, रोहित शर्मा ने 26, मोहम्मद सिराज ने 16, शुभमन गिल ने 14 और अजिंक्य रहाणे ने 10 रन बनाए। बाकी बल्लेबाज दोहरे अंकों भी नहीं पहुंच पाए। कोहली को मोइन अली ने आउट किया। मोइन ने पांचवीं बार कोहली का विकेट लिया है। इंग्लैंड की ओर से जैक लीच और मोइन अली को चार-चार विकेट और ओली स्टोन को एक विकेट मिला।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2ZkwudA
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support